Thursday 26 July 2018

Renaissance: एक बहुप्रचारित शब्द।

Renaissance: एक बहुप्रचारित शब्द। अब इसकी हिंदी क्या खोज निकाली भाई लोगों ने, भगवान जानें या आप बतावें।
यूरोप में रोमन संस्कृति के बाद ईसाइयत का कब्जा होने के बाद बाइबिल से इतर कोई भी बात सोचने समझने या बोलने की सख्त मनाही थी।
1600 AD में ब्रूनो ने सिर्फ इतना ही बोला कि - पृथ्वी के चारों तरफ सूर्य नहीं घूमता वरन पृथ्वी सूर्य के चारों तरफ घूमती है - उसको चर्च ने आग में जलाकर मार दिया।
गैलीलियो का भी इसी कारण आजीवन गृह कारावास दिया गया।
यूरोप में 1500 वी शताब्दी में जनसंख्या विस्फोट के कारण जब यूरोपीय ईसाई विश्व के गैर ईसाइयो को लूटने निकले तो धन वैभव के साथ साथ भारतीय साहित्य भी उनके हाँथ लगा जिसके कारण - उनके यहाँ Renaissance जैसी विचार धारा का जन्म हुआ जिसको उन्होंने क्रांति का नाम दिया।
यही से सोचने और विचारने - Thoughts को महत्वपूर्ण माना जाने लगा।
अनुभव नहीं विचार।
इस युरोपियन हैंग ओवर ने अभी भी पूरे विश्व को अपने मकड़जाल में फंसा रखा है।
आप क्या सोचेंगे ? जो आपने अपने पांच ज्ञानेंद्रियों से सूचनाएं एकत्रित की हैं आप वही न सोचेंगे।
फंतासी भी सोच का ही एक अनुभाग है।

No comments:

Post a Comment